Skip to main content

Q&A Session - 15.04.2025

तारीख: 15.04.2025 | दिन: सोमवार

प्रश्न-उत्तर सत्र (व्याख्यान के आधार पर)

https://www.youtube.com/watch?v=ImxuTGg8zpU

 

प्रश्न 1 (00:00): यदि हम शुद्ध भक्ति का अभ्यास कर रहे हैं और यह जानते हैं कि सभी तत्व एवं शक्तियाँ भगवान श्रीकृष्ण की ही ऊर्जा हैं, फिर भी समाज का हिस्सा होने के कारण हमें करवा चौथ, अहोई अष्टमी जैसे पर्वों में सूर्य, चंद्र, पीपल आदि की पूजा करनी पड़ती है। ऐसे में हम इन कर्मकांडों को शुद्ध भक्ति में कैसे परिवर्तित करें?

उत्तर: कृष्ण भावग्राही हैं — अर्थात वे भाव को ग्रहण करते हैं। सम्मान तो सभी को करना चाहिए — पेड़, पौधे, ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चंद्र सभी भगवान के सेवक हैं। यदि यह भावना हो कि ये सभी भगवान की सेवा में लगे हैं और हमें उनकी सहायता से कृष्ण की भक्ति प्राप्त करने में मदद मिल रही है, तो उन्हें प्रणाम कर सकते हैं। ऐसा भाव रखते हुए यदि हम पूजा करते हैं, तो यह भी भक्ति का रूप बन सकता है। लेकिन यदि हम उन्हें भगवान के समकक्ष मानकर पूजें, तो वह शुद्ध भक्ति नहीं कहलाएगी।

प्रश्न 2 (01:50): शरणागति का एक लक्षण है कि हमारा वही इंटरेस्ट (रुचि) हो जो भगवान की हो। ऐसे में सत्यभामा ने जब परिजात पुष्प की इच्छा की, गुस्सा दिखाया, और कभी-कभी भगवान कृष्ण का कान खींचा — तो वह कैसे भगवान की इच्छा में लीन मानी जा सकती हैं?

उत्तर: आप कैसे जानेंगे कि भगवान की इच्छा क्या है? भगवान की इच्छा है सत्यभामा को प्रसन्न करना! इसीलिए जो भी हो रहा है, वह भगवान की इच्छा से ही है और पूर्ण है। भगवान स्वयं भी अपनी लीलाओं में अपने भक्तों की भावनाओं के अनुसार व्यवहार करते हैं। इस प्रकार, सत्यभामा की इच्छाएँ भी भगवान की सेवा का ही एक रूप थीं।

प्रश्न 3 (02:48): यदि हमारे वास्तविक माता-पिता कृष्ण हैं और हमें गौर-निताई की सेवा करनी चाहिए, तो क्या आध्यात्मिक जीवन के लिए हमें अपने भौतिक माता-पिता की आज्ञा का उल्लंघन करना उचित होगा? क्या ऐसा करने से कृष्ण अप्रसन्न होंगे?

उत्तर: कृष्ण कहते हैं कि भौतिक माता-पिता भी उन्हीं से आए हैं, इसलिए उन्हें भी सम्मान देना चाहिए। लेकिन जो कुछ भी हम करें, वह विधिपूर्वक हो — यानी शास्त्र सम्मत और संतुलित ढंग से। जैसे कृष्ण ने कहा कि देवताओं की पूजा भी एक तरह से उनकी ही पूजा है, लेकिन यदि वह अविधि से हो तो ठीक नहीं। अतः आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ते समय भी हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों को शुद्ध भक्ति के नियमों के अनुसार निभाएँ। ऐसा करने से कृष्ण अप्रसन्न नहीं होते।

प्रश्न 4 (03:45):यदि कृष्ण ही हमारे परमपिता हैं, तो फिर इस भौतिक संसार में माता-पिता एवं अन्य संबंधों के प्रति हमारा इतना गहरा लगाव क्यों होता है? और हम भगवद्गीता के इस ज्ञान को हृदय में कैसे उतारें?

उत्तर: जब तक हम यह नहीं जान पाते कि हमारे वास्तविक माता-पिता कौन हैं, तब तक हम अपने डुप्लीकेट (अस्थायी) माता-पिता से गहरा लगाव रखेंगे। यह हमारी अज्ञानता है। जैसे ही हमें यह अनुभव हो जाता है कि हमारे मूल पिता और माता भगवान श्रीकृष्ण हैं, तब हमारा प्रेम उस ओर स्वयं खिंचता चला जाता है। और यह ज्ञान केवल सुनकर नहीं, बल्कि अभ्यास और संगति से हृदय में उतरता है। उसी क्षण से प्रेम की दिशा बदल जाती है और हम सही स्वरूप की ओर अग्रसर होते हैं।

प्रश्न 5 (05:48): आपने इस श्लोक में भगवान के जगत से संबंध को 12 प्रकार से बताया था, जिसमें धाम भी था। उसका अर्थ स्पष्ट नहीं हुआ। क्या आप एक बार फिर से यह समझा सकते हैं कि भगवान का इस संसार से 12 प्रकार का संबंध कैसे है?

उत्तर: भगवान का इस संसार से संबंध 12 प्रकार से है क्योंकि संसार भगवान के शक्ति के विभिन्न रूपों से बना है। भगवान की शक्ति से सृष्टि का पालन हो रहा है, और भगवान की अंत में शरण में सभी वस्तुएं और प्राणी जाएंगे। सभी चीजें भगवान की शक्ति से ही उत्पन्न होती हैं और उसी शक्ति में लीन होती हैं। जब आप जो कुछ भी देखते हैं, सोचते हैं, या जानते हैं, वह सब भगवान के प्रकाश से होता है। इसलिए संसार की प्रत्येक वस्तु और व्यक्ति भगवान से संबंधित हैं। इस प्रकार जब हम भगवान की सेवा में इन वस्तुओं और व्यक्तियों को लगाते हैं, तो हम वास्तविक सुख और शांति प्राप्त करते हैं और हमारा जीवन सफल होता है।

 

प्रश्न 6 (06:36): भगवान का शक्ति और शक्तिमान दोनों एक होने के नाते क्या यह सत्य है कि सब कुछ भगवान से संबंधित है और यही सब वस्तुएं भगवान के प्रकाश से उत्पन्न होती हैं?

उत्तर: हां, यह सत्य है कि शक्ति और शक्तिमान दोनों एक होते हैं। भगवान का जो भी शक्ति का रूप है, वह ही संपूर्ण जगत में हर वस्तु और व्यक्ति के रूप में प्रकट होती है। सभी चीजें भगवान के शक्ति के विकार हैं, और भगवान से उत्पन्न होती हैं। इसलिए संसार की प्रत्येक वस्तु, व्यक्ति और घटना भगवान के साथ जुड़ी हुई है और वही सर्वव्यापी है। जब हम इसे समझते हैं, तब हम सभी चीजों और व्यक्तियों को भगवान की सेवा में लगाकर जीवन में वास्तविक सुख और शांति प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 7 (07:39): आपने श्लोक 9.16 में 'रतु' शब्द को भगवान की वाणी के रूप में बताया है, जबकि शब्दार्थ और अनुवाद में 'रतु' का अर्थ कर्मकांड लिखा है। कृपया इसको स्पष्ट करें, गुरु महाराज जी!

उत्तर: 'रतु' शब्द का अर्थ कर्मकांड से संबंधित है। यह एक प्रकार के यज्ञ को दर्शाता है जो वैदिक कर्मकांडी यज्ञ के रूप में होता है। दूसरे प्रकार के यज्ञ को ज्ञा कहा जाता है, जो अन्य प्रकार के यज्ञों को सूचित करता है। लेकिन वास्तविक और प्रामाणिक यज्ञ इस समय के लिए हरि नाम संकीर्तन यज्ञ है, जो सबसे श्रेष्ठ यज्ञ है। इन सभी यज्ञों के अलग-अलग नाम और विधान हैं, लेकिन इस समय हरि नाम संकीर्तन को ही श्रेष्ठ माना जाता है।

प्रश्न 8 (08:27): आज हम भक्ति में हमेशा अपना उत्साह कैसे बनाए रखें?
उत्तर: आप जो भी कुछ प्राप्त करना चाहते हैं, उससे मिलता है वही जाना पड़ेगा। अगर आपको सब्जी चाहिए तो सब्जी मंडी जाना पड़ेगा, अगर ज्वेलरी चाहिए तो ज्वेलरी बाजार जाना होगा। ठीक इसी प्रकार, अगर आपको भक्ति में उत्साह चाहिए तो जिनके पास भक्ति का उत्साह है, उनके साथ रहें। उनसे आपको भक्ति का उत्साह मिलेगा। क्या आपको यह स्पष्ट है माता जी?

प्रश्न 9 (09:15): हम अपने आप को हर प्रकार से वैष्णव अपराध से कैसे बचाएं? मतलब मानसिक रूप से भी कैसे बचा सकते हैं?
उत्तर: सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि अपराध कैसे होते हैं। जब आप समझ जाएंगे कि अपराध कैसे होते हैं, तो आप उनसे बच सकते हैं। अपराध के बारे में ज्ञान होना चाहिए। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हरि नाम चिंतामणि का कक्षा सुन सकते हैं, जिसमें अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। क्या आपको यह स्पष्ट है माता जी?

प्रश्न 10 (10:09): अवतार, कला, स्वंश, विस्तार और विभिन्नांश इन सब में क्या अंतर है?
उत्तर: भगवान के अवतार, कला, अंश और विभिन्नांश के बीच अंतर इस प्रकार है: सभी भगवान के हैं, लेकिन भगवान के कितनी पोटेंसी और परिमाण में ये आए हैं, उसी के अनुसार इनका नामकरण होता है। उदाहरण के तौर पर, विस्तार अवतार भगवान का विस्तार है, जबकि अवतार में भगवान खुद या उनके अंश अवतरित होते हैं। अंश, कला और विभिन्नांश में भी यही भेद है, जहां अंश भगवान के पूर्ण रूप होते हैं, जबकि कला और विभिन्नांश में कुछ पोटेंसी के अनुसार भिन्नताएँ होती हैं। क्या आपको यह स्पष्ट है?

प्रश्न 11: श्री कृष्ण की शरण ग्रहण करने का अर्थ क्या है?
उत्तर: शरण ग्रहण करने का मतलब कृष्ण को अपने जीवन की हर आवश्यकता का स्रोत मानना है। जैसे हम भोजन के लिए खाद्य की शरण में जाते हैं, वैसे ही हमें अपनी हर आवश्यकता के लिए कृष्ण की शरण में जाना चाहिए। जब हम यह समझते हैं कि हमारे जीवन की हर आवश्यकता कृष्ण से ही आती है, तो हम स्वाभाविक रूप से उनके प्रति समर्पित हो जाते हैं। शरणागति तब होती है जब हम कृष्ण की शरण में पूरी तरह से आत्मसमर्पित हो जाते हैं। यही शरणागति जीवन को सार्थक बनाती है।

प्रश्न 12: एक भक्त के रूप में हमें सवाल पूछते वक्त क्या ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर: एक अच्छा सवाल वही है जो न केवल आपके, बल्कि पूरे संसार के कल्याण के लिए हो। और यह कल्याण कृष्ण से संबंधित हो। अच्छे सवाल वे होते हैं जो कृष्ण के विषय में होते हैं और जिनसे केवल हमारा नहीं, बल्कि समस्त जीवों का भला हो।

प्रश्न 13: भौतिकवादी लोग कैसे श्रद्धावान होते हुए भी कृष्ण के प्रति समर्पण में कष्ट महसूस करते हैं?
उत्तर: कुछ लोग भले ही श्रद्धावान होते हैं, परंतु खराब संगति के कारण उनके विश्वास में उतार-चढ़ाव आते हैं। हमे यह समझने की आवश्यकता है कि खराब संगति से निकलकर, यदि वे अच्छे अनुभव प्राप्त करते हैं, तो वे फिर कृष्ण के प्रति पूरी श्रद्धा से जुड़ सकते हैं। इसका सबसे अच्छा तरीका है उन्हें अच्छे अनुभव देना।

प्रश्न 14: वृंदा दीदी का दूसरा सवाल
सवाल: भगवान राम और सुग्रीव के बीच दोस्ती का क्या अर्थ है?
उत्तर: भगवान राम ने सुग्रीव के साथ दोस्ती की, लेकिन वह इसे अपनी मदद के लिए नहीं, बल्कि सुग्रीव के कल्याण के लिए किया। भगवान राम का शुद्ध, नि:स्वार्थ प्रेम ही है, जो दूसरों की भलाई के लिए होता है, न कि अपने लाभ के लिए।

प्रश्न 15: यदि किसी व्यक्ति को खराब अनुभव हुआ हो, तो उसे अच्छे अनुभव देने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर: अगर किसी को बुरा अनुभव हुआ है, तो हमे उन्हें अच्छे अनुभव देना होगा। जब वे अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे, तो वे अपने बुरे अनुभवों को भूल जाएंगे और अच्छे मार्ग पर लौट आएंगे।

प्रश्न 16 (24:51) महाराज जी, आपकी गीता टॉक एक रसायन की तरह है जो इस दुर्बल जीव को भक्तिमय बल प्रदान करती है। मैं मानती हूं कि मेरी ही कुछ अपराधों के कारण भगवान ने आपकी कृपा को सप्ताह में केवल दो दिनों तक सीमित कर दिया है।
तो कृपया बताइए महाराज जी, उन दिनों जब आपकी गीता टॉक नहीं होती, हम ऐसा क्या करें जिससे हमारा उत्साह, निश्चय और धैर्य बना रहे और हम आपकी और भगवान की प्रसन्नता के लिए कुछ कर सकें?

उत्तर: हां, आपने बहुत सुंदर भाव से प्रश्न किया। यह सत्य है कि पहले प्रतिदिन लाइव क्लास होती थी, पर अब व्यवस्था में परिवर्तन आया है। यह हमारी व्यक्तिगत कमी नहीं है, बल्कि एक व्यवस्थात्मक निर्णय है।
अब आप जो कर रही हैं — रिकॉर्डिंग्स से जुड़ना, वह भी एक रूप है संग का। फिर भी, केवल रिकॉर्डिंग में ही आसक्ति नहीं होनी चाहिए। जितना हो सके, हमें प्रत्यक्ष संग की ओर भी प्रयास करना चाहिए।

आपके भीतर यह भावना बनी रहे कि “मैं कुछ और कर सकती हूं प्रभुजी और गुरुजी की सेवा के लिए” — यही आपका बल है।
उन दिनों में जब लाइव क्लास नहीं होती, आप क्या कर सकती हैं:

  1. उन्हीं गीता टॉक्स को पुनः सुनें — लेकिन अब मनन की भावना से।
  2. उनसे निकली हुई एक शिक्षा को अपने जीवन में लागू करने का अभ्यास करें।
  3. छोटी छोटी सेवा करें — जैसे किसी अन्य को भी वो क्लास रेफर करना।
  4. अपने मन में जो भावनाएं हैं, उन्हें एक डायरी में गुरुजी को पत्र रूप में लिखें।

कभी-कभी भगवान हमारे धैर्य, दृढ़ निश्चय और स्थिर भक्ति की परीक्षा लेते हैं। वह देखना चाहते हैं — “क्या मेरा भक्त तब भी मेरी शरण में है जब उसे प्रत्यक्ष प्रेरणा न मिले?”
तो हां, ये भी एक सेवा का समय है।

प्रश्न 17 (27:26) महाराज जी, गुरु का दर्शन और गुरु की वाणी — इन दोनों में से क्या अधिक लाभकारी है?

उत्तर: बहुत सुंदर प्रश्न है। ये प्रश्न केवल एक व्यक्ति का नहीं है — सभी साधकों के लिए गहराई से विचारणीय है। दर्शन करना भी लाभकारी है, और श्रवण करना भी। परन्तु… केवल दर्शन कर लेने से कुछ नहीं होता, और केवल सुन लेने से भी सब कुछ नहीं होता।

सबसे उत्तम है:

  • गुरु की आज्ञा को जीवन का लक्ष्य बनाना।
  • उसका पालन करना ही सर्वोत्तम संग है।

श्रवण अच्छा है — मन को पवित्र करता है।
दर्शन अच्छा है — मन को प्रेरणा देता है।
लेकिन अगर पालन नहीं है — तो न वह श्रवण सार्थक है, न वह दर्शन।

जैसे श्रील प्रभुपाद के समय में शिष्य उन्हें वर्षों तक देख नहीं पाए, पर उन्होंने एक पत्र के माध्यम से उनकी आज्ञा को जीवन बना लिया — और सफल हो गए।

तो निष्कर्ष:

  • गुड: दर्शन
  • बेटर: श्रवण
  • बेस्ट: पालन — अर्थात गुरु की आज्ञा को ही जीवन और आत्मा बना लेना।

प्रश्न 18 अगर सब कुछ भगवान की इच्छा से होता है, तो क्या हमारी फ्री विल और कर्म भी उनकी इच्छा से ही होता है?

 उत्तर: भगवान पूर्ण इच्छामय हैं, लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा स्पष्ट की है — “मन मुझ में लगाओ, मेरे भक्त बनो।” यह इच्छा हर जीव के लिए है। हमें अपनी फ्री विल से उनकी इस इच्छा को स्वीकारना होता है। इसलिए हम निष्क्रिय नहीं बन सकते, बल्कि जानकर उनकी इच्छा के अनुसार कार्य करना ही वास्तविक स्वतंत्रता है।

प्रश्न 19 (35:43) आज की युवा पीढ़ी को कैसे समझाएं कि केवल करियर और पैसा ही जीवन का लक्ष्य नहीं है, बल्कि भगवान से संबंध भी ज़रूरी है?

उत्तर: युवाओं के इस दृष्टिकोण के पीछे अज्ञानता है। समाज और परिवार के दबाव के कारण वे भक्ति को महत्व नहीं देते। प्रह्लाद महाराज की तरह हमें प्रेमपूर्वक, उचित समय और भाषा में उन्हें समझाना होगा। शिक्षा देना, अज्ञान दूर करना — यह एक सच्चे शिक्षक की भूमिका है। दृढ़ता बनाए रखें और सही संगति व श्रवण से अपना विश्वास मजबूत करें।

प्रश्न  20 (39:28) मेरी एक मित्र दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है, लेकिन डिप्रेशन में रहती है और भक्ति से दूर हो गई है। कैसे उसकी मदद करें?

उत्तर: वह संगति और श्रवण से दूर है, इस कारण भक्ति में रुचि नहीं रह गई। उसे ऑनलाइन और ऑफलाइन संगति दोनों के लिए प्रोत्साहित करें — दिल्ली में कई टेम्पल्स और डिवोटियों से जुड़ सकती है। सुनने और सेवा से ही वह डिप्रेशन से बाहर आएगी। भक्ति से जुड़ने पर असफलता-सफलता दोनों को समभाव से स्वीकार करना आसान हो जाता है।

प्रश्न 21 (42:34 ) मैं अभी दीक्षित नहीं हूं लेकिन प्रक्रिया का पालन करता हूं और सेवा अर्पण करता हूं — क्या यह सेवा स्वीकार हो रही है?

उत्तर:बिना दीक्षा के भी सेवा की भावना अच्छी है, लेकिन सेवा केवल भाव से नहीं, मार्गदर्शन से होनी चाहिए। हमें जानना चाहिए कि क्या सेवा करनी है और कैसे करनी है — इसके लिए वरिष्ठ सेवक से सहायता लेनी ज़रूरी है। तभी सेवा सच्चे अर्थों में स्वीकार होती है।

प्रश्न 22 (44:34): अगर मैं केवल ऑनलाइन संगति लेता हूं, तो कैसे जानूं कि गुरुदेव मुझसे प्रसन्न हैं?

उत्तर: आज के युग में यह जानना बहुत आसान है — ज़ूम, ईमेल, कॉल, मैसेज जैसे कई माध्यम हैं। पहले यह सुविधा नहीं थी, अब तो प्रयास की कमी ही कारण है। जब आप पूछते हैं और उत्तर पाते हैं, तो कृपा का अनुभव होता है। प्रयास करते रहें, संसाधन बहुत हैं।

प्रश्न 23. “महाराज जी, आप निंदा के विषय में सदैव बताते हैं। मैं अपने आचरण को सुधारने के लिए इस पर प्रयासरत हूं। किंतु जब हम किसी के लिए अच्छा करते हैं और फिर भी वे हमारी निंदा करते हैं (और अन्य लोग आकर हमें बताते हैं), तो दुख होता है। फिर कभी-कभी हम भी निंदनीय वचन कह देते हैं। क्या यह कहना उचित होगा कि हम अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, और हमें कोई क्या कहता है, वह हमें ना बताया जाए?”

उत्तर:यह व्यावहारिक जीवन में अक्सर होता है। अज्ञानता के कारण लोग यह नहीं समझते कि उनके लिए उपकार किया जा रहा है, बल्कि वे उसी का विरोध करते हैं।

·       उदाहरण के लिए:
जैसे किसी बच्चे को फोड़ा हो गया हो और माता-पिता ऑपरेशन करके ठीक करना चाहें, तो बच्चा चिल्लाएगा, मानेगा नहीं कि उसके लिए यह भला है – बल्कि कहेगा कि मुझे मारा जा रहा है। उसी तरह जो लोग हमारी निंदा करते हैं, वे अज्ञानी हैं। इसलिए उन पर और दया करनी चाहिए।
हमें अपने साधु स्वभाव को नहीं छोड़ना चाहिए, भले सामने वाला निंदा करता रहे।

·       एक कथा के माध्यम से बताया:
एक साधु पानी में बह रही चींटी को बचा रहे थे, लेकिन चींटी उन्हें बार-बार काट रही थी। लोगों ने पूछा क्यों बचा रहे हो? तो उन्होंने कहा, "वो अपना स्वभाव नहीं छोड़ रही, मैं क्यों छोड़ूं?"
तो अगर हम दूसरों के व्यवहार से प्रभावित होकर अपनी साधुता छोड़ दें, तो हम असाधु बन जाएंगे।

·       निष्कर्ष:
जो भी हो, हमें अपने साधु स्वभाव से विचलित नहीं होना चाहिए। उपकार करते रहना है, भले सामने वाला निंदनीय व्यवहार करे। जब उनके अंदर ज्ञान आएगा, तो उन्हें स्वयं समझ में आ जाएगा।

प्रश्न 24 : जब हम preaching करते हैं और किसी को बताते हैं कि यह संसार ‘दुखालयम अशाश्वतम’ है (जैसा कि भगवान ने गीता में कहा है), तो कुछ लोग कहते हैं कि हम तो बहुत खुश हैं। वे हमें pessimistic मानते हैं। ऐसे लोगों को कैसे समझाया जाए?”

उत्तर: ऐसे लोग ज्ञान से वंचित होते हैं। उन्हें व्यावहारिक उदाहरण देकर समझाया जा सकता है।

·       उदाहरण:
जब कोई व्यक्ति सुख देने के लिए आता है, तो उसका स्वागत होता है, माला पहनाई जाती है।
तो जब हम इस संसार में आए, तो हमारा स्वागत कैसे हुआ? —
नौ महीने उलटी लटके रहे, मलमूत्र में डूबे रहे।
क्या यही स्वागत है?
इससे स्पष्ट होता है कि यह दुनिया दुख का स्थान है।
जो लोग खुद को "बहुत खुश" कहते हैं, वे बस इस दुख को स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्हें थोड़ी कठोरता से सत्य का बोध करवाना होता है, तभी वे आगे बढ़ते हैं।

प्रश्न 25 :  “हम इंडिया से बाहर रहते हैं (मैं अबू धाबी से हूं)। महाराज जी अब ऑनलाइन क्लास भी कम हो गई हैं, तो हम कैसे सेवा करें और सत्संग में जुड़े रहें? लगता है इंडिया में होते तो ज़्यादा लाभ ले पाते।”

उत्तर : आपकी सेवा की इच्छा और लगन सराहनीय है।
आप जहां भी हों – अबू धाबी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका – अगर आपके पास इच्छा है, तो उपाय अवश्य मिलेगा।
आज के युग में नेट सुविधा सभी को उपलब्ध है।

·       महत्वपूर्ण बात:
मैं हर दिन कम से कम एक क्लास देता हूं – अलग-अलग स्थानों, अलग-अलग ऑडियंस के लिए।
अगर आप सच में जुड़ना चाहती हैं, तो रोज क्लास मिल सकती है।
कुछ शिष्य ऐसे भी हैं जो खुद लिंक ढूंढते हैं और नियमित रूप से क्लास सुनते हैं।

·       निष्कर्ष:
जहां इच्छा है, वहां उपाय है। अपनी लगन और खोज से आप हर दिन सत्संग और सेवा से जुड़ी रह सकती हैं।

 

Date: 15.04.2025 | Day: Monday

Q&A Session Based on the Lecture

https://www.youtube.com/watch?v=ImxuTGg8zpU

Question 1 (00:00):
If we are practicing pure devotion and understand that all elements and energies are energies of Lord Shri Krishna, still, being part of society, we are required to worship the sun, moon, peepal tree, etc., during festivals like Karva Chauth, Ahoi Ashtami. In such a case, how do we transform these ritualistic acts into pure devotion?
Answer:
Krishna is bhavagrahi — meaning, He accepts the mood or intention. Everyone should be respected — trees, plants, planets, constellations, the sun, the moon — all are servants of the Lord. If we have the mood that all these are engaged in the service of the Lord and are helping us attain Krishna’s devotion, then we can offer them our respects. If we worship them with such a mood, it can become a form of devotion too. However, if we worship them considering them equal to God, then it will not be considered pure devotion.

Question 2 (01:50):
One of the symptoms of surrender is to have the same interest as that of the Lord. In such a case, when Satyabhama desired the Parijat flower, showed anger, and sometimes pulled Krishna’s ear — how can this be considered being absorbed in the Lord’s will?
Answer:
How will you know what the Lord’s will is? The Lord’s will is to please Satyabhama! Therefore, whatever is happening, is by the Lord’s will and is perfect. The Lord Himself behaves according to the emotions of His devotees in His pastimes. In this way, Satyabhama’s desires were also a form of service to the Lord.

Question 3 (02:48):
If our real parents are Krishna and we are meant to serve Gaura-Nitai, then is it appropriate to disobey our material parents for the sake of spiritual life? Would Krishna be displeased by this?
Answer:
Krishna says that even our material parents have come from Him, so they too should be respected. But whatever we do, it should be done properly — that is, in accordance with scriptures and in a balanced manner. Just as Krishna said that worship of demigods is also a form of His worship, but if done improperly, it is not right. Therefore, even while advancing in spiritual life, we must ensure that we fulfill our duties according to the principles of pure devotion. By doing so, Krishna is not displeased.

Question 4 (03:45):
If Krishna is our Supreme Father, then why do we feel such deep attachment toward our material parents and other relationships in this material world? And how do we internalize the wisdom of the Bhagavad-gita in our hearts?
Answer:
As long as we do not realize who our actual parents are, we will have deep attachment toward our duplicate (temporary) parents. This is our ignorance. As soon as we experience that our original father and mother are Lord Shri Krishna, then our love naturally starts flowing in that direction. And this realization does not come merely by hearing, but by practice and association. From that very moment, the direction of our love changes, and we begin to progress toward our true identity.

Question 5 (05:48):
In the verse, you explained the Lord’s relationship with the world in 12 ways, which included the term dham as well. That part wasn't clear. Could you please explain again how the Lord relates to this world in 12 ways?
Answer:
The Lord relates to this world in 12 ways because the world is made up of various forms of His energy. Through His energy, the creation is sustained, and eventually, all beings and objects will return to His shelter. Everything originates from the Lord’s energy and merges back into that same energy. Whatever you see, think, or know, it all happens through the light of the Lord. Therefore, every object and being in this world is related to the Lord. Thus, when we engage these objects and beings in the Lord’s service, we attain true happiness and peace, and our life becomes successful.

Question 6 (06:36):
Since Lord’s energy and the possessor of energy are one and the same, is it true that everything is related to the Lord and all things are created from the Lord’s light?
Answer:
Yes, it is true that the energy and the possessor of the energy are one. The form of energy that belongs to the Lord manifests in every object and person in this world. All things are manifestations of the Lord’s energy and originate from Him. Therefore, every object, person, and event in this world is connected to the Lord and He is the all-pervading one. When we understand this, we can engage all things and persons in the service of the Lord, which brings true happiness and peace to our lives.

Question 7 (07:39):
You have mentioned in verse 9.16 that the word 'Ratu' refers to the voice of the Lord, while in the word meaning and translation, 'Ratu' is explained as related to rituals. Could you please clarify this, Guru Maharaj Ji?
Answer:
The word 'Ratu' is indeed related to rituals. It refers to a type of Yajna, which is a Vedic ritualistic Yajna. Another type of Yajna is called Gya, which indicates other types of Yajnas. However, the most authentic and superior Yajna in this age is the Harinam Sankirtan Yajna, which is considered the best Yajna at this time. All these Yajnas have different names and procedures, but the Harinam Sankirtan is the most exalted at this moment.

Question 8 (08:27):
How can we maintain enthusiasm in devotion every day?
Answer:
Whatever you want to attain, you have to go to the source. If you want vegetables, you have to go to the vegetable market; if you want jewelry, you need to go to the jewelry market. Similarly, if you want enthusiasm in devotion, stay with those who have enthusiasm for devotion. You will catch the enthusiasm for devotion from them.

Question 9 (09:15):
How can we protect ourselves from all kinds of Vaishnav offenses, including mentally?
Answer:
First, you need to understand how offenses occur. Once you understand how offenses happen, you can avoid them. Knowledge of offenses is necessary. For more detailed information on offenses, you can listen to the Harinam Chintamani class, where a comprehensive explanation on offenses is given.

Question 10 (10:09):
What is the difference between Avatar, Kala, Amsa, Vibhinnamsa?
Answer:
The difference between the Lord’s Avatar, Kala, Amsa, and Vibhinnamsa is as follows: All are from the Lord, but depending on the potency and extent of their manifestation, they are named accordingly. For example, the Vistara Avatar is an expansion of the Lord, while in an Avatar, the Lord Himself or His part (Amsa) manifests. The same distinction applies to Amsa, Kala, and Vibhinnamsa, where Amsa refers to the Lord’s full form, while Kala and Vibhinnamsa refer to partial manifestations with varying degrees of potency.

Question 11:
What does it mean to take shelter of Lord Krishna?
Answer:
Taking shelter means to consider Krishna as the source of all our life’s necessities. Just as we go to food for nourishment, we should go to Krishna for all our needs. When we realize that every necessity of our life comes from Krishna, we naturally become surrendered to Him. Surrender is when we give ourselves completely to Krishna’s shelter. This surrender makes life meaningful.

Question 12:
As a devotee, what should we keep in mind when asking questions?
Answer:
A good question is one that benefits not only you but the entire world. And this welfare must be connected to Krishna. The best questions are those that are related to Krishna and lead to the well-being of all living beings, not just our own.

Question 13:
How do materialistic people, even though being devotional, feel difficulty in surrendering to Krishna?
Answer:
Some people, although devotional, experience fluctuations in their faith due to bad association. We need to understand that if they can break free from bad association and experience something good, they can reconnect with Krishna with full devotion. The best way is to give them good experiences.

Question 14:
What is the meaning of the friendship between Lord Ram and Sugriva?
Answer:
Lord Ram formed a friendship with Sugriva, but He did it not for His own help, but for Sugriva’s welfare. Lord Ram’s pure, selfless love is one that is always for the benefit of others, not for personal gain.

Question 15:
If someone has had a bad experience, what should we do to give them good experiences?
Answer:
If someone has had a bad experience, we need to give them good experiences. When they receive good experiences, they will forget their bad ones and return to the right path.

Question 16 (24:51):
Maharaj Ji, your Gita Talk is like a potion that gives devotional strength to this weak soul. I believe that due to some of my offenses, the Lord has limited your mercy to only two days a week.
So, please tell me Maharaj Ji, during those days when your Gita Talk is not there, what should we do to maintain our enthusiasm, determination, and patience, and do something for your and Lord's pleasure?
Answer:
Yes, you have asked a very beautiful question. It is true that earlier there were live classes every day, but now there has been a change in the arrangement. This is not our personal shortcoming, but an administrative decision.
What you are doing now — joining the recordings — is also a form of association. However, there should not be attachment only to the recordings. As much as possible, we should also try to engage in direct association.
You should keep the feeling within that "I can do more for the service of Prabhu Ji and Guru Ji" — this is your strength.
On those days when there are no live classes, here’s what you can do:

  1. Listen to the same Gita Talks again — but this time with a meditative mindset.
  2. Practice applying one teaching from the talk in your life.
  3. Do small services — such as referring the class to someone else.
  4. Write down your feelings in a diary, in the form of a letter to Guru Ji.
    Sometimes, the Lord tests our patience, determination, and steady devotion. He wants to see, "Is my devotee still in my shelter even when direct inspiration is not received?"
    So yes, this too is a time for service.

Question 17 (27:26):
Maharaj Ji, which is more beneficial: the sight of the Guru or the words of the Guru?
Answer:
This is a very beautiful question. It is not just the question of one person — it is something to deeply contemplate for all devotees. Both the sight (darshan) and hearing (shravan) are beneficial. However, just having a sight of the Guru does not bring everything, and just hearing does not bring everything either.
The best is:
• To make the Guru’s instruction the goal of life.
• Following it is the best form of association.
Hearing is good — it purifies the mind.
Darshan is good — it inspires the mind.
But if there is no following, neither the hearing nor the darshan is meaningful.
For instance, in Srila Prabhupada’s time, the disciples could not see him for years, but through his letters, they made his instructions their life and succeeded.
So, the conclusion is:
• Good: Darshan
• Better: Shravan
• Best: Following — meaning making the Guru’s instructions the very life and soul.

Question 18:
If everything happens by the will of God, does our free will and actions also happen by His will?
Answer:
God is fully willful, but He has made His will clear: "Fix your mind on Me, be My devotee." This will is for every living being. We must accept His will with our free will. Therefore, we cannot be passive; rather, knowing this, acting in accordance with His will is true freedom.

Question 19 (35:43):
How can we explain to today’s youth that career and money are not the only goals in life, but a relationship with God is also important?
Answer:
The youth’s perspective stems from ignorance. Due to societal and familial pressures, they do not give importance to devotion. Like Prahlad Maharaj, we need to lovingly explain to them at the right time and with the right language. Educating them and removing ignorance is the role of a true teacher. Maintain determination and strengthen your faith through proper association and hearing.

Question 20 (39:28):
One of my friends is preparing for UPSC in Delhi but is suffering from depression and has distanced herself from devotion. How can I help her?
Answer:
She is distanced from association and hearing, which is why she has lost interest in devotion. Encourage her to engage in both online and offline association — she can connect with many temples and devotees in Delhi. Through hearing and service, she will come out of depression. By connecting with devotion, it becomes easier to accept both success and failure with equanimity.

Question 21 (42:34):
I am not initiated yet, but I follow the process and offer service — is my service being accepted?
Answer:
Even without initiation, the spirit of service is good, but service should not only be in spirit, it should be guided. We need to know what service to do and how to do it — for this, seeking assistance from senior servants is important. Only then will service be truly accepted.

Question 22 (44:34):
If I only take online association, how can I know if Gurudev is pleased with me?
Answer:
In today’s age, it is very easy to know — there are many mediums such as Zoom, email, calls, and messages. In the past, there were no such facilities, but now the only reason would be the lack of effort. When you ask and receive an answer, you experience grace. Keep making the effort, resources are abundant.

Question 23:
"Maharaj Ji, you always talk about criticizing others. I am making efforts to improve my conduct in this regard. But when we do good for others and they still criticize us (and others come and tell us), it is painful. Sometimes we also end up saying things that can be criticized. Is it correct to say that we are performing our duties and that others' comments should not be shared with us?"
Answer:
This happens often in practical life. Due to ignorance, people fail to understand that they are being helped, instead they oppose it.
• For example:
When a child has a boil and the parents wish to have it treated through surgery, the child screams, not understanding that it is for his benefit — he will say, "I am being hurt." Similarly, those who criticize us are ignorant. Therefore, we should show them compassion.
We should not leave our saintly nature, even if the other person continues to criticize.
• Through a story:
A saint was saving an ant from drowning in water, but the ant kept biting him. When people asked why he was saving it, he replied, "It is not changing its nature, so why should I change mine?"
If we allow others' behavior to affect our saintliness, we will lose our saintly nature.
• Conclusion:
Whatever happens, we should not be disturbed from our saintly nature. We must continue doing good, even if others behave in a criticizing manner. When they acquire knowledge, they will understand on their own.

Question 24:
When we preach and tell someone that this world is "dukh
ālayam asāśvatam" (as stated in the Gita), some people say, "We are very happy." They consider us pessimistic. How can we explain this to such people?
Answer:
Such people are deprived of knowledge. They can be explained with practical examples.
• Example:
When someone comes to give happiness, they are welcomed and garlanded.
But when we came into this world, how were we welcomed? — We hung upside down for nine months and were immersed in waste.
Is this a welcome?
This clearly shows that this world is a place of suffering.
Those who say they are "very happy" just do not want to accept this suffering. They need to be made aware of the truth with a little sternness, only then can they move forward.

Question 25:
"We live outside India (I am from Abu Dhabi). Maharaj Ji, since the online classes have reduced, how can we serve and stay connected with the satsang? It feels like we would get more benefits if we were in India."
Answer:
Your desire to serve and your dedication are commendable.
Wherever you are — Abu Dhabi, Australia, or the USA — if you have the desire, you will definitely find a way.
In today’s age, internet facilities are available to everyone.
• Important point:
I give at least one class every day — for different locations and different audiences.
If you truly wish to connect, you can join classes every day.
Some disciples even find the links themselves and listen to the classes regularly.
• Conclusion:
Where there is a will, there is a way. With your determination and search, you can remain connected with satsang and service every day.